फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dinapur youth murdered in Surat

Ghazipur News: दीनापुर के युवक की सूरत में हत्या

Fri, 06 Mar 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dinapur youth murdered in Surat
गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के दीनापुर के युवक की बुधवार को होली खेलते समय गुजरात के सूरत में आरोपियों ने धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही परिजन रोने- बिलखने लगे। परिजन शव आने का इंतजार कर रहे हैं। दीनापुर के पलटू बिंद ने बताया कि उनका पुत्र राजकुमार उर्फ रामधन (25) गुजरात के सूरत में रंगाई-पुताई का कार्य करता था। उसके साथ गांव के और कई लड़के मजदूरी करने वहां गए हैं। काम अधिक होने के कारण रामधन और उसके साथी होली में भी घर नहीं आ सके।
विज्ञापन

होली मनाने के लिए सूरत में रह रहे गांव के युवक डीजे सहित संगीत के अन्य उपकरण लगाकर होली खेल रहे थे। दोपहर करीब 2.30 बजे शराब के नशे में धुत्त मराठी युवक रामधन और उसके साथियों से उलझ गए। गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। रामधन को गंभीर चोट आई। अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। मृतक रामधन अपने पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed