{"_id":"69e133fb0a7541e6140aa04a","slug":"dig-orders-inquiry-into-toll-plaza-collections-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-150803-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: टोल प्लाजा पर वसूली में डीआईजी ने जांच के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: टोल प्लाजा पर वसूली में डीआईजी ने जांच के दिए निर्देश
विज्ञापन
गाजीपुर। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के मिर्जापुर क्यामपुर टोलप्लाजा से मशीन लदे ट्रेलरों व बड़े वाहनों को पास कराने के नाम पर हो रही मोटी वसूली के मामले को वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) वैभव कृष्ण ने गंभीरता से लिया है। बृहस्पतिवार को एसपी डा. ईरज राजा को पत्र भेजकर पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। टोल पर हो रहे वसूली के खेल को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।
डीआईजी ने पत्र के माध्यम से निर्देशित किया है कि पूरे मामले की जांच एएसपी ग्रामीण से कराएं। साथ ही जांच में देखें कि टोल पर कितने सीसीटीवी कैमरे कहां-कहां लगे हैं। इसे भी चेक कराया जाए। इन सीसीटीवी कैमरों की जितने समय की रिकार्डिंग उपलब्ध है। उस रिकार्डिंग की जांच कराया जाए कि कितने बड़े वाहन / ट्रेलर उक्त टोल से इस समयावधि में निकले हैं। इन वाहनों के सापेक्ष कितना कितना टोल टोलकर्मियों द्वारा लिया गया है।
बीते एक वर्ष में जिन बड़े वाहनों / ट्रेलरों से टोल लिया गया है। उनकी जानकारी टोल से प्राप्त कर लें एवं आकस्मिक रूप से कम से कम 50 व्यक्तियों से जानकारी प्राप्त की जाए कि क्या किसी प्रकार की वसूली उक्त टोल पर की गई है। साथ ही निर्देशित किया कि जांच कराकर एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। मालूम हो कि 15 अप्रैल को अमर उजाला ने पेज नंबर दो पर टोल पर ट्रेलरों से 15 से 30 हजार रुपये वसूली का आरोप शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित की थी।