फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Difficult for pedestrians to walk due to encroachment on tracks

पटरियों पर अतिक्रमण से राहगीरों का पैदल चलना मुश्किल

Sun, 28 Nov 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Difficult for pedestrians to walk due to encroachment on tracks
स्थानीय नगर पंचायत की सड़कों की पटरियों पर अतिक्रमण के चलते लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। नगर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने की जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन एवं नगरपालिका की होती है, लेकिन दोनों ही अपनी जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर रहे हैं। कभी-कभार लाउडस्पीकर से अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी देकर कर्तव्यों की इतिश्री कर ली जाती है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में मुख्य सड़कें व बाजार की पटरिया पूरी तरह से अतिक्रमण की चपेट में है। अतिक्रमण के चलते तहसील कार्यालय के मुख्य द्वार के पास बार-बार जाम लगने से लोग परेशान रहते हैं, लेकिन इसके समाधान को लेकर अधिकारी पूरी तरह से उदासीन है। तहसील मुख्यालय पर भारतीय स्टेट बैंक से लेकर दाउदपुर मोड़ तक तहसील गोलंबर से लेकर यूसुफपुर स्थित सांसद आवास (फाटक) शहीद पार्क तिराहा से क्षेत्र पंचायत कार्यालय तक चौक से शाहनिन्दा के अलावा एनएच31 की पटरियां, नवापुरा मोड़, युसूफपुर रेलवे स्टेशन रोड पर सड़क की दोनों पटरियां गोमटी व ठेला व्यवसायियों के कब्जे में है।
विज्ञापन

यही नहीं कुछ दुकानदार अपनी दुकानों के सामने काफी बड़े-बड़े बोर्ड लगाकर पटरियों को घेर दिए हैं जिससे पूरे दिन जाम लगा रहता। युसुफपुर बाजार मे तहसील गोलंबर से फाटक तक व मशीनरी रोड पर दुकान का सामान बाहर पटरियों पर लगाकर सड़क का दो तिहाई हिस्सा जाम कर देने और उसके आगे ग्राहकों द्वारा बाइक खड़ा कर देने से बिट्ठल चौराहे के पास पूरे दिन जाम लगा रहता है। ऐसे में वाहन निकलना तो दूर लोग पैदल भी नही निकल पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed