{"_id":"678fe7109b8714ea98051c40","slug":"died-before-joining-ghazipur-news-c-313-svns1023-127000-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ज्वाॅइनिंग से पहले गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ज्वाॅइनिंग से पहले गई जान
विज्ञापन
रामपुर मांझा थानाक्षेत्र के हरिजन कल्याण विद्यालय के समीप रविवार की रात मारपीट में घायल मुड़ियार गांव निवासी नीरज पांडेय (35) की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। उनका बिहार में शिक्षक के पद पर चयन हो गया था। 15 फरवरी को ज्वाॅइन करना था। इससे पहले तीन युवकों के हमले में उनकी मौत हो गई।
सैदपुर थानाक्षेत्र के मुड़ियार गांव निवासी नीरज 18 जनवरी को रामपुर मांझा के कीनाराम बाबा मंदिर परिसर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात में अपनी कार से वापसी के दौरान आगे-आगे बाइक से चकेरी निवासी रुद्र प्रताप सिंह और देवचंदपुर निवासी श्वेतांक शर्मा चल रहे थे।
रात करीब 11 बजे रुद्र प्रताप सिंह को उनके घर छोड़कर वापस जाते समय श्वेतांक की बाइक को हरिजन कल्याण विद्यालय के पहले तिराहे पर चकेरी गांव निवासी गौरव सिंह, देवचंदपुर के यशवंत सिंह उर्फ चिट्टू और मलिक शाहपुर गांव निवासी अभिषेक सिंह ने रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने मारा पीटा। पीछे से कार से आ रहे नीरज ने बीचबचाव किया तो आरोपियों ने उन्हें भी लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
अत्यधिक चोट लगने के कारण नीरज बेहोश हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी सैदपुर पहुंचाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
वहां सोमवार की रात नीरज की इलाज के दौरान मौत हो गई।