Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dhanush-Yajna four-day fair at Suhawal from 17

सुहवल में धनुष-यज्ञ का चार दिवसीय मेला 17 से

Wed, 09 Dec 2020 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Dhanush-Yajna four-day fair at Suhawal from 17
सुहवल। गांव स्थित संत श्रीमानदास बाबा की तपोस्थली लोगों के आस्था एवं विश्वास का केंद्र है। हर साल की तरह इस बार भी परिसर में धनुष-यज्ञ का चार दिवसीय मेला प्रस्तावित है। मेला एक सप्ताह पहले प्रारंभ हो जाता है, लेकिन वृहद पैमाने पर 17 दिसंबर को फुलवारी, 18 को धनुष-यज्ञ, 19 सीता-राम विवाह व अंतरप्रांतीय चेतक प्रतियोगिता तथा 20 दिसंबर को अंतरराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसी दिन मेले की समाप्ति है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की माने तो धनुष-यज्ञ मेला करीब 300 साल पहले से आज तक अनवरत लगता आ रहा है। यह धनुष यज्ञ मेला संत मानदास बाबा के इच्छा अनुरूप स्थानीय गाँव में उनके तपोस्थली परिसर मेें लगता है। समाधि लेने से पहले उनकी इच्छा थी कि हमारे निधन के पश्चात गाँव में भगवान रामचन्द्र की लीला का आयोजन हो, धनुष यज्ञ का आयोजन हो गांव के लोगों के सहयोग से एक भव्य मंदिर का रूप दिया गया। इसमें बाबा की प्रतिमा स्थापित की गई, जो बहुत ही दर्शनीय है। मेले में बहुत दूर- दूर से लोग और दुकानें चर्खी, जादूगर, चिड़ियाघर, मीना बाजार, नाट्य कलाकार आदि आते हैं। इस मामले में मेले के आयोजक सुधीर राय ने कहा कि प्रति वर्ष की तरह इस साल भी निश्चित है। आयोजन व्यापक तौर पर पिछली वर्ष की भांति होगा। मेले में आने वाले लोगों, दुकानदारों, महिला, पुरुष, बच्चों आदि की सुविधाओं का पूरा ध्यान दिया जाएगा। कहा कि सुरक्षा को लेकर भी अपने स्तर से जहाँ तैयारियाँ चल रही हैं, वहीं प्रशासन भी अपने स्तर से तैयारी में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed