फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dhanteras festival will be celebrated today

आज रहेगी धनतेरस पर्व की धूम

Mon, 01 Nov 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras festival will be celebrated today
गाजीपुर। रोशनी के पर्व दीपावली के नजदीक आते ही बाजार तैयार है। बर्तन से लेकर सोने-चांदी एवं इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ से बाजार की रौनक बढ़ गई है। व्यवसायियों की ओर से अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह की स्कीम उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

रोशनी का पर्व दीपावली चार नवंबर को जिले में मनाया जाएगा। मंगलवार को धनतेरस का पर्व है। महंगाई की वजह से पिछले कई दिनों से कमजोर पड़े बाजार में त्योहार की तैयारी जोरों पर है। धनतेरस एवं दीपावली के चलते सभी बाजार सज गए हैं। त्योहार पर पूजा पाठ के लिए बाजारों में दुकानों पर सजी गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की बिक्री शुरू हो गई है। दीप जलाने के लिए मिट्टी के दीयों के निर्माण में कुम्हार दिन-रात जुटे हुए हैं। हालांकि मोमबत्ती एवं झालरों के चलते मिट्टी के दीयों की बिक्री में कुछ कमी अवश्य आई है लेकिन अभी भी दीपावली पर दीप जलाने की परंपरा चली आ रही है। बाजार की मांग को देखते हुए बिजली की दुकानों पर तरह-तरह की झालरें रोशनी बिखेर रही हैं। धनतेरस पर्व पर आज सोने-चांदी की दुकानों से लेकर बर्तन व्यवसायियों के यहां ग्राहकों की भीड़ जुटेगी।
विज्ञापन

त्योहार के इस मौसम में रेल तथा बसों में भारी भीड़ उमड़ रही है। हालत यह है कि बड़े शहरों से आने वाली गाड़ियों में तो तिल रखने की भी जगह नहीं दिख रही है। धनतेरस, दीपावली, भैयादूज और डाला छठ जैसे पर्वों पर दूर-दराज रह रहे लोगों के गांव घर आने का सिलसिला शुरु हो गया है। गाड़िय़ों में आरक्षण तक नहीं मिल रहा है। सबसे अधिक परेशानी परिवार लेकर यात्रा कर रहे लोगों को हो रही है। हालांकि इस भीड़ को कम करने के लिए रेल तथा परिवहन विभाग की ओर से विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है लेकिन इसका कोई खास असर नहीं पड़ रहा है। जिले के अधिकतर लोग दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित कई महानगरों में रह कर रोजी रोजगार करते हैं। दशहरा से लेकर डाला छठ के बीच पडने वाले त्योहारों पर उनके आने-जानेे का सिलसिला शुरु हो जाता है। इसका सीधा असर परिवहन के संसाधनों पर पड़ता है। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर दिल्ली, मुंबई तथा चेन्नई की ओर से आने वाली गाडिय़ां भरी रह रही हैं। कुछ यात्री उतरते हैं और गाड़ी फिर उसी तरह आगे बढ़ जाती है। अभी आने का क्रम बना हुआ है। बाद में लोगों के जाने का क्रम शुरु होगा। इसी प्रकार रोडवेज की बसों में भी दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, मथुरा, इलाहाबाद, गोरखपुर आदि जगहों से आने वाली गाडिय़ों में भारी भीड़ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed