फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dhaba owner dies after being hit by roadways bus

Ghazipur News: रोडवेज बस की चपेट में आकर ढाबा मालिक की मौत

Sat, 05 Aug 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Dhaba owner dies after being hit by roadways bus
हादसे में बाद चालक ने बस को बिरनो थाना में ले जाकर खड़ा कर दिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिरनो। थाना क्षेत्र अंतर्गत भड़सर बाजार में शुक्रवार को रोडवेज बस की चपेट में आने से एक ढाबा मालिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस शव और बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
पिरथीपुर भड़सर गांव निवासी ढाबा मालिक मोती पटेल (70) घर से बाजार की ओर पैदल ही जा रहे थे। इसी दौरान मऊ की तरफ काशी डिपो की अनियंत्रित रोडवेज बस ने मोती पटेल को चपेट में ले लिया। हादसे में बाद चालक ने बस को लेकर बिरनो थाने में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

वहीं गंभीर रूप से घायल ढाबा मालिक को स्थानीय लोग 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हेें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे भड़सर चौकी इंचार्ज मुन्ना लाल शर्मा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मृतक के पुत्र प्रदीप पटेल ने घटना के संबंध में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed