फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Devotees took a dip in the Ganga on Parshuram's birth anniversary

Ghazipur News: परशुराम जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Thu, 01 May 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Devotees took a dip in the Ganga on Parshuram's birth anniversary
गाजीपुर। जनपद में महर्षि परशुराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में महर्षि परशुराम जन्मोत्सव की धूम रही। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं आस्थावानों ने गंगा में स्नान किया।
विज्ञापन

ब्राह्मण जनसेवा मंच की ओर से शहर से सटे एक मैरिज हाॅल में महर्षि परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।
भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मणत्व की रक्षा, गरीब ब्राह्मणों की मदद, परंपरा एवं कर्मकांड, संस्कार और सहभागिता पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

आर्थिक संपन्नता के साथ समाज को राजनैतिक रूप से सशक्त बनाने पर बल दिया गया। निर्णय लिया गया कि मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर अंबिका दूबे, विहिप अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, अमरनाथ तिवारी, पंकज दूबे, विनोद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैदपुर : नगर स्थित एक शैक्षणिक संस्थान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। क्षेत्र के ककराही ग्राम स्थित परशुराम मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में उनके चरित्र पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर डीके पांडेय, राजीव पांडेय, राजन दुबे, अमित पांडेय आदि मौजूद रहे।
मुहम्मदाबाद : पावर हाउस रोड स्थित वुडेन पार्क में महर्षि परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर भाजपा नेता वीरेंद्र कुमार राय, कृपाशंकर राय, डॉ. ओमप्रकाश उपाध्याय, प्रमोद राय, गोपाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

कासिमाबाद : भारतीय ब्राह्मण समिति की ओर से महाराणा प्रताप सभागार में महर्षि परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर विजय शंकर तिवारी, सुरेश उपाध्याय, धर्मेंद्र मिश्र, विनोद तिवारी, ओमप्रकाश चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed