फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Determined to strengthen traditions

Ghazipur News: परंपराओं को मजबूत करने का लिया संकल्प

Sun, 30 Aug 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Determined to strengthen traditions
शहर के महुआबाग स्थित एक लॉज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल को राखी बांधती
रक्षाबंधन उत्सव के बहाने शुक्रवार को महुआबाग स्थित एक लॉज में सनातन संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल ने कहा कि भारत त्योहारों और उत्सवों का देश है।
विज्ञापन

यही परंपराएं हमारी संस्कृति को संरक्षित रखने का काम करती हैं। उन्होंने समाज में समभाव और एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में सनातन संस्कृति के विरुद्ध कई तरह के विमर्श प्रस्तुत किए जाते हैं। ऐसे में लोगों को स्वविवेक से इनसे बचते हुए अपनी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने के लिए एकजुट रहना चाहिए। रक्षाबंधन का मूल उद्देश्य भी समाज में इसी भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभाग प्रचारक आदित्य, सह विभाग प्रचारक प्रेम प्रकाश, जिला प्रचारक प्रभात, जिला संघ चालक जयप्रकाश, नगर संघ चालक सर्वजीत और नगर प्रचारक विक्रम समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed