फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Describe the actions of the government have four years to complete

चार वर्ष पूरा करने पर सरकार के कार्यों का किया बखान

Thu, 17 Mar 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 17 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Describe the actions of the government have four years to complete
सपा के कार्यक्रम में बोलते मंत्री ओमप्रकाश सिंह - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरा करने पर समाजवादी विकास दिवस कार्यक्रम जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार की ओर से किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन


करंडा संवाददाता के अनुसार समाजवादी विकास दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ  प्रदेश के धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री विजय मिश्र ने किया। उन्होंने  उपस्थित लोगों को प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। सादात संवाददाता के अनुसार मुख्य अतिथि विधायक सुब्बाराम ने समाजवादी विकास कार्यक्रम का  शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार सभी वर्गों के कल्याण का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी पवन सिंह, अवधबिहारी लाल, ब्लाक प्रमुख  प्रतिनिधि कमलेश सिंह हकाड़ू, अर्जुन राय, संजय सिंह, नन्हकू यादव, दशरथ  यादव, रमेश यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री कालीचरण  यादव ने की।
विज्ञापन


मरदह संवाददाता के अनुसार मुख्य  अतिथि अनुसूचित जाति एवं   अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामदुलार राजभर ने सरकार की तरफ से चलायी  जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से  जानकारी  प्रदान की। जिलाधिकारी डा.   अशोक चन्द्र ने भी प्रदेश सरकार के 4 वर्षो  में कराये गये विकास परक  कार्यो की  विस्तार से चर्चा की। संचालन जिला विकास  अधिकारी राकेश कुमार पाण्डेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिरनो संवाददाता के अनुसार ब्लाक में मुख्य अतिथि डा.  विरेन्द्र यादव की अध्यक्षता  में   समाजवादी विकास दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार विकासखण्ड में समाजवादी विकास दिवस कार्यक्रम में राज्यमंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा के प्रतिनिधि मुहम्मद असलम  ने  विस्तार से  प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी दी।

भदौरा संवाददाता के अनुसार स्थानीय विकास खण्ड में बुधवार को समाजवादी  विकास दिवस  मनाया  गया। मुख्य  अतिथि  प्रदेश के पर्यटन मंत्री  ओमप्रकाश सिंह  ने कहा कि अखिलेश  सरकार की  महत्वाकांक्षी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा  है। गांव का विकास होगा तभी देश का  विकास होगा। कार्यक्रम में  विधानसभा अध्यक्ष रणजीत  यादव,  बीडीओ रामराज गौतम, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि  रामाशंकर कुशवाहा, एडीओ एसटी   मृत्युंजय सिंह, तबरेज खां, सुभाष यादव,  रामप्रताप सिंह, हेराम सिंह, डा.  राजेश सिंह,  डा. ए कुमार आदि मौजूद  रहे।


भांवरकोल संवाददाता के अनुसार समाजवादी विकास दिवस कार्यक्रम आज समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को प्रदेश सरकार के कल्याणकारी कार्यों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed