फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Deputy Chief Minister gave a gift of 177 crores

उप मुख्यमंत्री ने 177 करोड़ की दी सौगात

Mon, 13 Dec 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister gave a gift of 177 crores
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जाके पैर न फटे बेवाई, उ का जाने पीर पराई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबी का जीवन जीया है। गरीब की मुसीबत को जाना है, इसी का परिणाम है कि आज सरकार की सभी योजनाओं के केंद्र में गरीब और कमजोर व्यक्ति है। लाल टोपी के गुंडों से सावधान रहना है। ये समाज के लिए खतरे की घंटी हैं। डिप्टी सीएम ने यह बातें रविवार को जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के भड़सर में आयोजित पांच परियोजनाओं के लोकार्पण और 86 के शिलान्यास समारोह में कही।
विज्ञापन

177 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए उप मुख्यमंत्री ने वीरों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, किसानों की धरती लहुरी काशी को शीश झुकाकर प्रणाम कर कहा कि आज जिस धरती पर आया हूं प्रख्यात सितार वादक पंडित रविशंकर एवं नृत्य सम्राट उदयशंकर का जन्म इसी पावन धरा से कुछ दूरी पर हुआ। चालीस मिनट के उद्बोधन में दावे के साथ कहा कि हमारी सरकार में किसी भी जिले की उपेक्षा नहीं हुई। योगी सरकार ने विकास की सभी योजनाओं को प्रदेश की 24 करोड़ जनता तक पहुंचाने का काम किया है। कहा कि योगी सरकार ने जितना कार्य एक कार्यकाल में किया उतना विपक्ष की तीन सरकारों में भी नहीं हुआ है। 2019 के लोकसभा चुनाव में मनोज सिन्हा की हार का बदला लेने की ललकार देते हुए उनके विकास कार्यों की सराहना कर 2022 में जिले की सभी सातों सीटों पर जीत का आह्वान किया। उन्होंने सपा-बसपा, कांग्रेस सहित अन्य दलों को एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की संज्ञा देते हुए कहा कि सभी धर्म, जाति एवं वर्ग का सम्मान भाजपा ने किया है और आगे भी करती रहेगी।
विज्ञापन

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने मुख्तार अंसारी पर निशाना साधते हुए कहा कि गाजीपुर में पैसे और पिस्तौल की बदौलत राजनीति करने वाले लोगों का राजनीति से सफाया हो गया है। जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए स्वागत भाषण में उप मुख्यमंत्री को जिले की सभी सीटों पर कमल खिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed