फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   depawali

दीयों और झालरों की रोशनी से जगमगा उठा शहर

Sat, 14 Nov 2020 08:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
depawali
सैदपुर नगर में दीपावली पर बिजली की आकर्षक झालरों से सजा मकान। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। दीपावली पर दीयों और झालरों की रोशनी से शहर जगमगा उठा। घरों और प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी और गणेश की पजूा-अर्चना की गई। जबकि देर शाम से शुरू हुई आतिशबाजी का दौर देर रात तक चला। जिले में तीन करोड़ के पटाखे बिक गए। जबकि मिठाई, इलेक्ट्रानिक, विद्युत झालर और फूल माला को लेकर कुल 26 करोड़ का कारोबार हुआ। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली परंपरागत रूप से मनायी गई। मिश्रबाजार, महुआबाग, लाल दरवाजा, स्टेशन रोड, लंका, गोराबाजार आदि क्षेत्र में अधिकतर प्रतिष्ठानों पर झालरों से सजावट की गई थी। इसी प्रकार न्यू सहकारी कालोनी, चंदन नगर, आमघाट, जल निगम, रिवर बैंक कालोनी, महाजन टोली आदि मुहल्लों में घरों की भी खूब सजावट की गई थी। घरों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित कर विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। कुछ लोगों ने स्वयं पूजा की तो कई ने पंडितों से हवन-पूजन करवाया। शाम को गृहणियों ने गंगा घाटों पर जाकर दीप जलाया। वहां से लौटने के बाद घरों में मोमबत्ती और दीप जलाया गया। घर एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से सजाया गया था। मुहम्मदाबाद : नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित कर उनसे परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई। घरों एवं दुकानों को झालरों एवं दीप से जगमग किया गया था। सादात : ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधड़ाके के साथ मनाया गया। घरों एवं दुकानों की साफ-सफाई कर गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित कर पूजन-अर्चन किया गया। जमानिया : क्षेत्र में दीपावली पर घरों और दुकानों को दीयों और झालरों से रोशन किया गया था। कासिमाबाद : क्षेत्र में दीपावली का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। इसके अलावा औड़िहार, बिरनो, मरदह, जंगीपुर, करीमुद्दीनपुर, भांवरकोल, दुल्लहपुर, जखनिया, मौधा, दुबिहा, दिलदारनगर, सेवराई, बारा, करंडा, खानपुर, शादियाबाद, बहरियाबाद, भीमापार, देवकली, नंदगंज आदि ग्राणीण क्षेत्रों में रोशनी का पर्व दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed