फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Department of Posts will give scholarship for interest in stamps and research work

डाक-टिकटों के प्रति अभिरुचि और शोध कार्य के लिए छात्रवृत्ति देगा डाक विभाग

Sat, 03 Sep 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Department of Posts will give scholarship for interest in stamps and research work
डाक-टिकट संग्रह (फिलैटली) को शिक्षा प्रणाली की मुख्यधारा में लाने और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से डाक विभाग की ओर से विद्यार्थियों के लिए दीनदयाल स्पर्श योजना (स्कॉलरशिप फॉर प्रमोशन ऑफ एप्टीट्यूड एंड रिसर्च इन स्टैंप्स ऐज ए हॉबी) छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस संबंध में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्णकुमार यादव ने बताया कि कक्षा-छह से नौ तक के बच्चों के लिए आरंभ इस योजना में उन मेधावी छात्रों को 6000 रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान करने का प्रस्ताव है, जिनका शैक्षणिक रिकार्ड अच्छा है और जिन्होंने शौक के तौर पर फिलैटली को अपनाया है। इस छात्रवृत्ति योजना में लाभार्थियों के चयन के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके तहत अखिल भारतीय स्तर पर विद्यार्थियों को 920 छात्रवृत्तियां प्रदान की जाएगी और प्रत्येक डाक परिमंडल कक्षा छह, सात, आठ और नौ के 10-10 विद्यार्थियों को अधिकतम 40 छात्रवृत्तियां प्रदान करेगा। छात्रवृत्ति की राशि 500 रुपये प्रतिमाह की दर से 6000 रुपये प्रतिवर्ष होगी जो तिमाही आधार पर देय होगी।
विज्ञापन

पोस्टमास्टर जनरल ने कहा कि छात्रवृत्ति की अर्हता के लिए भारत में मान्यता प्राप्त विद्यालय का विद्यार्थी होना चाहिए। संबंधित विद्यालय का फिलेटली क्लब होना चाहिए और उम्मीदवार क्लब का सदस्य होना चाहिए। अगर विद्यालय में फिलेटली क्लब नहीं है, तो उस विद्यालय के ऐसे विद्यार्थी जिसका अपना फिलेटली जमा खाता है, के नाम पर भी विचार किया जा सकता है। फिलेटली डिपोजिट खाता डाकघर में न्यूनतम 200 से खोला जा सकता है। छात्रवृत्ति देने लिए चयन करते समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि उम्मीदवार ने विगत अंतिम परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक अथवा समकक्ष ग्रेड-ग्रेड प्वांइट प्राप्त किया हो। अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए पांच प्रतिशत की छूट होगी। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए चयन परिमंडलों द्वारा आयोजित फिलेटली क्विज में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा, जिसमें 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए परिमंडल स्तर पर डाक अधिकारी और प्रतिष्ठित फिलेटलीविदों की एक समिति भी गठित की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को पोस्ट ऑफिस अथवा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में अपने अभिभावकों के साथ एक संयुक्त खाता खुलवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed