फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demonstration by employees against the abolition of posts in the irrigation department

Ghazipur News: सिंचाई विभाग के पदों को समाप्त करने के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन

Thu, 29 May 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by employees against the abolition of posts in the irrigation department
गाजीपुर। सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने बुधवार को विभाग के विभिन्न पदों को समाप्त करने के विरोध में प्रदर्शन किया। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेंद्र त्रिपाठी ने संयुक्त संघर्ष समिति को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कर्मचारियों से अंत तक एकजुट रहने की अपील की।
विज्ञापन

जिले में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाया जा रहा है। सिंचाई विभाग में विभिन्न पद सींचपाल, उप राजस्व निरीक्षक, ट्यूबवेल संचालक, चालक, टंडेल, रनर सहित चार हजार से अधिक पदों को समाप्त कर दिया गया है। इसे लेकर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों में रोष है। संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में नलकूप खंड मंडल कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने विरोध-प्रदर्शन कर हुंकार भरी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ये सभी पद विभाग की धुरी हैं। सरकार की मंशा के अनुरूप किसानों की आय दोगुनी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संघ की मांग है कि इन पदों को पुनः बहाल किया जाए। इससे गरीब संवर्ग के बच्चों को भी रोजगार के उचित अवसर दिए जा सकेंगे। सिंचाई विभाग के लगभग डेढ़ दर्जन संवर्गों के पदों को समाप्त करने वाले शासनादेश के विरोध में सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए सिंचाई विभाग के समस्त मान्यता प्राप्त संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सुभाष सिंह ने कहा कि कर्मचारी व किसान विरोधी शासनादेश को तत्काल निरस्त किया जाए। इस मौके पर नमो नारायण राय, ओमप्रकाश गुप्ता, अवध नारायण, मिश्रीलाल, राजेश मिश्रा, रोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed