{"_id":"57c9bc884f1c1baa062cb42d","slug":"demonstration-and-blockade-by-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने किया धरना प्रदर्शन और चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने किया धरना प्रदर्शन और चक्काजाम
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की समस्या को लेकर मखदूमपुर बाजार में इलाके के कई किसानों ने जिला पंचायत सदस्य मारकंडेय सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही अपने विभिन्न मांगों को दोहराया। इस दौरान अधिकारियों की उपेक्षा पर किसानों ने सैदपुर-बहरियाबाद मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
किसानों ने कहा कि उनके खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। हीं किसान बाढ़ से तबाह होरहे हैं, तो कहीं नहर सूखने से। ऐसे में उनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है।
शुक्रवार को मधदूमपुर बाजार में धरना सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को भी किसानों की याद केवल वोट लेने के लिए आती है। बाकी समय किसान अपने किस्मत पर आंसू बहाते रहते हैं। किसानों का अब मन खेती से भाग रहा है।
विज्ञापन
किसान प्रति वर्ष प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे हैं। कभी बाढ़, कभी सूखा और आग उनकी हाड़ तोड़ कमाई को निगलने का काम कर रही है। धरना-प्रदर्शन के दौरान मौके पर किसी सक्षम अधिकारी के न पहुंचने से नाराज किसानों ने सैदपुर-बहरियाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया।
इलाके के किसानों का कहना था कि शारदा सहायक नहर खंड -23 में वर्षों से पानी नहीं आ रहा है। किसानों को आज तक आपदा राहत का पैसा तक नहीं मिला। बिजली 14 घंटे के आदेश के बावजूद सात से आठ घंटे ही मिल रही है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसानों ने अपनी उपसि्थति दर्ज करायी।