फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demonstration against irregularities

अनियमितता के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 28 Dec 2016 11:55 PM IST
गाजीपुर
गाजीपुर Updated Wed, 28 Dec 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against irregularities
अनियमितता के खिलाफ प्रदर्शन
गाजीपुर। खाद्य सुरक्षा में गरीबों का नाम दर्ज कराने, खाद्य  सुरक्षा में प्रति यूनिट 15 किलो राशन देने, पात्र को कैंप लगाकर राशन कार्ड वितरित करने सहित जिला पूर्ति विभाग की ओर से जारी अनियमितता के खिलाफ भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला पूर्ति विभाग परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान चार सूत्रीय  ज्ञापन जिला पूर्तिधिकारी को सौंपा गया।राज्य कमेटी के सदस्य योगेंद्र प्रताप भारती ने कहा कि गरीबों का खाद्य सुरक्षा में 79 फीसदी राशन कार्ड बनाने का जीओ था लेकिन विभाग अपात्रों का नाम दर्ज करके पात्र गरीबों का नाम सूची से बाहर कर दिया है।
विज्ञापन


  इस मौके पर राजेश बनवासी, जितेंद्र प्रसाद बिंद, मोतीचंद्र चौधरी, उमा यादव, नगीना चौधरी, लाल बिहारी गौड़, कपिलदेव चौधरी, राधेश्याम यादव, जयमूर्ति देवी, हरिनाथ चौधरी, फूलमती देवी, सुदेसरी देवी आदि उपस्थित रहे।जमानिया संवाददाता के अनुसार  स्थानीय तहसील में 30 दिसंबर को रामलीला मैदान में आयोजित प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों के भाग लेने के लिए मंगलवार को भाकपा कार्यकर्ताओं ने कस्बा समेत, हरपुर, भैदपुर, कसेरा का पोखरा, मथारे सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान जमानियां विधान सभा प्रभारी रामप्यारे राम सहित जगबली राजभर, बुच्चीलाल, लालू बिंद, अमरजीत कुशवाहा सहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इसी क्रम में क्षेत्र के कसेरा गांव में खडंजायुक्त गली को बंद करने पर दबंगों के खिलाफ रामलीला मैदान में आयोजित धरना-प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान सिंगार बिंद, नवरत्न बिंद , गुलाबी देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed