फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demarcation of land for police post

पुलिस चौकी के लिए भूमि चिन्हित

Sat, 22 Jan 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demarcation of land for police post
थाना क्षेत्र के सिधौना पुलिस चौकी को इशोपुर में स्थानांतरित किया जाएगा। नए भवन को स्थापित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। शनिवार को एसडीएम सैदपुर ओमप्रकाश गुप्ता और नायाब तहसीलदार राहुल सिंह ने मौके पर आवंटित भूमि का सीमांकन कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

सिधौना बाजार स्थित जर्जर मकान में संचालित सिधौना पुलिस चौकी चार सौ मीटर दूर वाराणसी- गाजीपुर हाइवे के किनारे इशोपुर में स्थापित किया जा रहा है। नए पुलिस चौकी भवन सिधौना को रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बनाकर निर्धारित मानक के अनुसार यहां एक उप निरीक्षक, दो हेड कांस्टेबल, दस कांस्टेबल व एक सहायक परिचालक तैनात किए जाएंगे। एसडीएम सैदपुर ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि पुलिस चौकी के लिए इशोपुर ग्रामसभा में राष्ट्रीय राज्यमार्ग के किनारे दो बिस्वा भूमि चिह्नित कर खानपुर थानाध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी और सिधौना चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed