फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demand to make law to guarantee MSP

एमएसपी की गारंटी के लिए कानून बनाने की मांग

Wed, 01 Sep 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Demand to make law to guarantee MSP
गाजीपुर। वामपंथी दलों की ओर से महंगाई, भ्रष्टाचार, तीनों कृषि कानूनों और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ बुधवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया गया। इस अवसर पर आयोजित धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि भारत की सत्तर प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। उन्होंने कृषि कानूनों को रद्द करने, एमएसपी की गारंटी के लिए कानून बनाने की मांग उठाई। अंत में राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सक्षम अधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

सभा में वक्ताओं ने करनाल में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज के दोषी अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने के साथ ही किसानों पर दर्ज फर्जी एवं मनगढ़ंत मुकदमे वापस लेने की मांग की। कहा कि पेट्रोल-डीजल, दाल, सब्जी, खाद्य तेल की कीमतों ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। क्रूड आयल की कीमत बहुत कम होने के बावजूद एक्साइज ड्यूटी तीन सौ प्रतिशत बनाकर जनता से सरकार टैक्स वसूल रही है। धरना सभा में भाकपा के जिला सचवि अमेरिका सिंह यादव, विजय बहादुर सिंह, रामप्यारे राम, पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, रामअवध राम, डा. रामबदन सिंह, रामाश्रय यादव, सुरेंद्र यादव, डा. शिवमूरत बिंद, नसीरुद्दीन, ईश्वरलाल गुप्ता, योगेंद्र व जनार्दन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed