फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demand to celebrate Ashok Jayanti with pomp

अशोक जयंती को धूमधाम से मानने की मांग

Sun, 10 Apr 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Demand to celebrate Ashok Jayanti with pomp
गाजीपुर। नंदगंज के बरहपुर ग्राम सभा में शनिवार देर शाम सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अशोक स्तंभ के समक्ष दीप, धूप व पुष्प अर्पण कर बुद्धधम्म और संघ वंदना किया गया। साथ ही मोमबत्ती जलाकर सम्राट अशोक के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सम्राट अशोक सम्राटों के सम्राट थे। उन्होंने अपने जीवन काल में कई राज्यों को जीतकर मौर्य राज्य का विस्तार किया। मौर्य काल का भारत अफगानिस्तान तक था। सम्राट अशोक ने अपने शासनकाल में महाविद्यालयों को स्थापित कराने के साथ शिक्षा को भी बढ़ावा देने का काम किया था। कलिंग युद्ध के नरसंहार को देखकर उनका हृदय परिवर्तन हुआ और उन्होंने बौद्ध धर्म को अपनाया। भारत सरकार ने तो अशोक स्तंभ को राष्ट्रीय चिन्ह के रूप में अपनाया लेकिन सम्राट अशोक के जयंती को भूल गए। प्रदेश सरकार और भारत सरकार को अन्य महान विभूतियों के जन्मदिन के अनुसार सम्राट अशोक के जन्मोत्सव को भी धूमधाम से मनाना चाहिए और सार्वजनिक अवकाश घोषित करना चाहिए।
विज्ञापन

कमलेश कुशवाहा ने कहा कि मौर्य समाज को अपना गौरवशाली इतिहास को नहीं भूलना चाहिए। युवा वर्ग को आगे बढ़कर समाज के उत्थान के लिए चलना पड़ेगा तभी देश समाज का लाभ हो सकता है। इस मौके पर भरत कुशवाहा, नगीना कुशवाहा, सूबेदार कुशवाहा, संजय कुशवाहा, मुसाफिर कुशवाहा, अमित,अरविंद कुशवाहा, बदल मौर्य, अभिषेक अरविंद गुप्ता, हरदेव कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा और राकेश मौर्य समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन अजय कुशवाहा तथा अध्यक्षता रामनरेश कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed