फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demand made to railway administration to attach an extra coach to the Tamsa Passenger train.

Ghazipur News: रेल प्रशासन से तमसा पैसेंजर में अतिरिक्त कोच लगाने की मांग

Wed, 12 Aug 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Demand made to railway administration to attach an extra coach to the Tamsa Passenger train.
दुल्लहपुर। वाराणसी में इलाज और जरूरी काम के लिए जाने वाले ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गाड़ी संख्या 65019 तमसा पैसेंजर ट्रेन में महज आठ कोच होने के कारण मऊ के बाद सीटें फुल हो जाती हैं।
विज्ञापन

दुल्लहपुर, जखनिया, सादात और औड़िहार समेत आगे के स्टेशनों से चढ़ने वाले यात्रियों को सीट नहीं मिलती और उन्हें खड़े होकर वाराणसी तक का सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ती है। कई बार इलाज के लिए वाराणसी जा रहे मरीजों को भी बैठने के लिए जगह नहीं मिल पाती।
यात्रियों का कहना है कि तमसा पैसेंजर इस क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण ट्रेन है, लेकिन यात्रियों की संख्या के मुकाबले कोचों की संख्या बेहद कम है। यात्रियों ने रेल प्रशासन से ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ से चलकर वाराणसी सिटी तक जाने वाली इस ट्रेन में इंजन सहित कुल आठ कोच लगाए जा रहे हैं। कम कोच होने के कारण यात्रियों को मजबूरी में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है।

वहीं पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि रेल प्रशासन ने समस्या का संज्ञान लिया है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कोच बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed