फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demand for investigation of fake private hospitals in Dildarnagar

दिलदारनगर में फर्जी निजी अस्पतालों के जांच की मांग

Sat, 07 May 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Demand for investigation of fake private hospitals in Dildarnagar
जिले के दिलदारनगर क्षेत्र में फर्जी एवं अवैध ढंग से संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ गोपनीय जांच की मांग को लेकर शनिवार को नागरिक सेवा समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष एडवोकेट काशीनाथ ने कहा कि दिलदारनगर क्षेत्र में अवैध ढंग संचालित निजी अस्पतालों, पैथोलॉजी सेंटरों और मेडिकल स्टोरों की जांच होनी चाहिए। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

काशीनाथ ने बताया कि दिलदारनगर क्षेत्र में अस्पताल माफिया अपने एजेंटो के माध्यम से गांव देहात से लोगों को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज के नाम पर जबरदस्ती अवैध धनराशि उगाह लेते है। इस खेल में फर्जी पैथोलॉजी सेंटरों के संचालकों का भी बहुत बड़ा सहयोग होता है। फर्जी पैथोलॉजी सेंटरों द्वारा अस्पताल संचालकों से मिलीभगत कर छोटी बीमारी को भी बड़ी बीमारी बताकर गलत रिपोर्ट तैयार किया जाता है, और अस्पताल संचालकों द्वारा इलाज एवं आपरेशन के नाम पर अवैध धन उगाही की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलदारनगर में करीब दस ऐसे बड़े अस्पताल और नर्सिंग होम एवं ट्रामा सेंटर संचालित हो रहे है, जो बिना किसी डिग्री वाले चिकित्सकों के हैं। जो मानकों पर नहीं है बावजूद इसके सैकड़ों आपरेशन रोज होता है। जो क्लीनिकल एस्टेब्लिस्मेंट रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन एक्ट 2010 के मानक के अंतर्गत नहीं आता है। उनके अस्पताल, नर्सिंग होम के ऊपर लगे बड़े-बड़े फ्लैक्स बोर्ड पर तमाम बाहरी, झूठे एवं फर्जी चिकित्सकों का नाम एवं उनकी डिग्रीयां लिखकर लोगों को भ्रमित किया जाता है। इस संबंध में डीएम ने दिलदानगर में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों, पैथोलॉजी सेंटरों और मेडिकल स्टोरों की जल्द ही सीएमओ से जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed