फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Delivered two hundred Giloy plants

गिलोय के दो सौ पौधे का वितरण किया

Sat, 11 Jul 2020 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Delivered two hundred Giloy plants
जमानिया। आयुष मंत्रालय के माध्यम से काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी एवं नेशनल मेडिसिन प्लांट बोर्ड के सौजन्य से स्थानीय ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी हरिनारायन ने नि:शुल्क गिलोय पौध का वितरण किया। कार्यक्रम में कुल 200 से अधिक गिलोय के पौधे स्थानीय ब्लाक के ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत अधिकारी, ब्लाक के कर्मचारियों, किसानों सहित अन्य प्रबुद्ध लोगों में वितरित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि बीडीओ हरिनारायन ने कहा कि गिलोय हमारे अंदर प्रतिरोधक क्षमता का विकास करता है। इसके अतिरिक्त यह बुखार, बीपी जैसे कई रोगों में काम करता है। विशिष्ट अतिथि विजयनारायन तिवारी ने भी इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव, गिरीश राय, कोमल कुशवाहा, मदन यादव, उमेश यादव, ग्राम विकास अधिकारी मनोज यादव, पवन राय, अशोक कुमार यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। अंत में जनसंपर्क अधिकारी बृजेश कुमार राय ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed