फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Delegation met DM, accused SDM

Ghazipur News: डीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल, एसडीएम पर लगाया आरोप

Fri, 12 Jan 2024 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Delegation met DM, accused SDM
गाजीपुर। पत्रकार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को अध्यक्ष के नेतृत्व में डीएम आर्यका अखौरी से मिला। इस दौरान उन्होंने बताया कि मुहम्मदाबाद एसडीएम द्वारा संस्था के सदस्य सुधीर कुमार प्रधान के जमीन के मामले में साक्ष्यों को दरकिनार करते हुए मनमाने ढंग से फैसला कर दिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पीड़ित सुधीर कुमार प्रधान ने बताया कि मुहम्मदाबाद तहसील के मौजा हुस्सेपुर कोठिया स्थित भूमि के मामले में एसडीएम द्वारा साक्ष्यों को दरकिनार कर दिया गया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उस जमीन के लिए पक्ष में लगभग सभी सह खातेदारों का शपथ पत्र भी लगा था कि उक्त जमीन में हमलोग हिस्सेदार है व इनकी डिग्री की जाए। आरोप लगाया कि फैसले के संबंधित उनके द्वारा पैसे की मांग की गई थी। यह पूरा न करने पर खुन्नस खाकर एकतरफ फैसला कर दिया गया। स्थिति तो यह है संबंधित अधिकारी के पेशकार और लेखपाल हर एक काम करने के लिए पैसा लेते हैं। मांग किया कि जांच कराकर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे न्याय हो सके। इस पर डीएम ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष विनोद पांडेय,चंद्र कुमार तिवारी, अरुण कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed