{"_id":"603a2da5e464c0118d4a011e","slug":"defence-minister-rajnath-singh-attack-on-opposition-said-o-confidence-in-army-might","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- विपक्षियों को सेना के पराक्रम पर विश्वास नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- विपक्षियों को सेना के पराक्रम पर विश्वास नहीं
Sat, 27 Feb 2021 05:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 27 Feb 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
रक्षामंत्री ने वर-बधू को दिया आशीर्वाद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को गाजीपुर जिले के सैदपुर स्थित मदारीपुर गांव में दत्तक पुत्र डॉ. विजेंद्र के विवाह शामिल हुए। उन्होंने वर-बधू को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने विपक्षियों पर निशाना भी साधा। रक्षमंत्री ने कहा कि विपक्षियों को सेना के पराक्रम पर विश्वास नहीं है। हमारी सेना दुश्मनों का अंत कर रही है। साथ ही सबको पछाड़ रही है।
विज्ञापन
रक्षामंत्री का काफिला दोपहर करीब ढाई बजे मदारीपुर गांव पहुंचा। वहां जाकर उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इसके बाद मकान से बाहर निकलते समय मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि मेधावी छात्रों को अच्छी शिक्षा मिले और कोई अड़चन न आए इसको लेकर हमेशा मानीटरिंग करते रहता हूं। ऐसे मेधावियों को गोद लेकर खाने, पीने, दवा के साथ शिक्षा का खर्च वहन कर उन्हें आगे बढ़ाने का काम करता हूं।
विज्ञापन
इसके बाद उनका काफिला अपराह्न साढ़े 3 बजे वाराणसी के लिए रवाना हो गया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर सीमा पर रक्षामंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन