फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Defect in high tension line, power failure in 70 villages

हाईटेंशन लाइन में आई खराबी, 70 गांवों की िबजली गुल

Thu, 28 Jul 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Defect in high tension line, power failure in 70 villages
बुधवार की देर रात आठ बजे 33 हजार हाईटेंशन लाइन में तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। देर रात तक बिजली विभाग के कर्मचारी खराबी ठीक करने में लगे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके चलते 70 गांव अंधेरे में डूबे रहे। गर्मी एवं उमस की वजह से लोग रात भर सो नहीं सके। बृहस्पतिवार को करीब 12 घंटे बाद सुबह आठ बजे फाल्ट सही किया गया। लेकिन कुछ देर बार ओवरलोड के कारण फिर खराबी आ गई जिसको तुरंत सही किया गया।
विज्ञापन

बढ़ुवा गोदाम स्थित पावर स्टेशन से मरदह सब स्टेशन सहित पृथ्वीपुर, पंसेरवा उपकेंद्र पर आपूर्ति होती है। 33 हजार केवी का ब्रेकडाउन होने की वजह से बीती रात आठ बजे आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते क्षेत्र के मरदह, डोड़सर, नोनरा, कोदई, कैथवली, हैदरगंज, मटेहू, टिसौरी, गांई, चवर, बगही, बहतुरा, भोजापुर, बोगना, मलेठी, गोविंदपुर, हरहरी, सुलेमापुर, प्रथ्वीपुर सहित सत्तर गांवों की बत्ती गुल हो गई। देर तक बिजली गुल होने की वजह से घरों में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मरम्मत करने का प्रयास किया लेकिन उनको सफलता नहीं मिली। आज सुबह आठ बजे फॉल्ट को सही किया गया लेकिन कुछ देर बार ओवरलोड के कारण फिर खराबी आ गई। हालांकि उसको तुरंत सही किया गया। इसके बाद दिन में कई बार बिजली आती और जाती रही। ग्रामीणों का कहना है तार पुराने एवं दयनीय हैं। तेज हवा चलते ही जगह-जगह फॉल्ट हो जाता है। इस सबंध में विभाग के जेई एसके ओझा ने बताया कि प्राय: ओवरलोड की वजह से तकनीकी खराबी हो जा रही है जिसको दुरुस्त कर आपूर्ति शुरू की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed