फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   death of two married women under suspicious circumstances

दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 14 Sep 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
death of two married women under suspicious circumstances
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थानाक्षेत्रों में मंगलवार को दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक विवाहिता के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

करंडा संवाददाता के अनुसार चंदौली जनपद के सिकठा गांव निवासी शुचि सिंह (30) का विवाह दीनापुर गांव निवासी त्रिपुरारी सिंह के साथ हुआ था। देर शाम विवाहिता का शव खिड़की के सहारे दुपट्टे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने बताया कि छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मनिहारी/शादियाबाद संवाददाता के अनुसार बल्लीपुर गांव स्थित मायके में रह रही विवाहिता अंकिता उर्फ पूनम राजभर (27) ने दुपट्टे के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के परिवार के लोग मुंबई रहते हैं। पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। पति से अनबन के कारण वह मायके में अकेले रहती थी। सुबह 11 बजे पड़ोस की एक महिला ने आवाज देकर विवाहिता को बुलाया तो कोई जवाब नहीं मिला। जब वह घर के अंदर गई तो फंदे से लटकता विवाहिता का शव देखकर वह शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतका के परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed