{"_id":"62892ac09c18417cf20d13df","slug":"death-of-a-young-man-sleeping-on-a-cot-ghazipur-news-vns65479986","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारपाई पर सोए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारपाई पर सोए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल थाना क्षेत्र के अड़रिया गांव में शनिवार की सुबह नौ बजे चारपाई पर सोए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
मृतक के पिता इंद्रदेव यादव ने बताया कि शुक्रवार की रात को गांव में एक युवक के यहां बरात आई थी। बड़ा पुत्र राजबली यादव (45) यह कहकर गया कि वह बरात की सेवा करने के बाद भोजन कर वापस घर आ जायेगा। सुबह युवक के घर न आने पर जब उसकी खोजबीन की गई तो पता चला कि गांव के पूरब तरफ जहां बरात रूकी थी, वहां वह चारपाई पर सोया हुआ था। पुत्र को कई बार आवाज देने पर भी वह नींद से नहीं उठा तो उसके शरीर को हिलाने पर कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव लेकर घर चले आए। इधर परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। पत्नी चंद्रकला और माता राजमति का रो रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक घर पर ही रहकर खेती कर जीविकोपार्जन करता था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक तारावती ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।