फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Death of a person falling from palm, weeds mourn

ताड़ से गिरकर व्यक्ति की मौत, पसरा मातम

Sat, 24 Apr 2021 08:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
Death of a person falling from palm, weeds mourn
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के कुद्दनपुर गांव में शनिवार को ताड़ के पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों के बिलखने से गांव में मातम पसर गया। इधर परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मुस्तफाबाद उर्फ बड़ागांव निवासी छरछू राजभर (50) ताड़ के पेड़ से ताड़ी उतारने गया था। इसी दौरान वह असंतुलित होकर पेड़ से गिर गया। हादसे में उसकी तत्काल मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव लेकर घर चले आए। इधर शव घर पहुंचते ही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। मृतक तीन बिस्वा खेत पर सब्जी उगाकर जीविकोपार्जन चलाता था। उससे भी आर्थिक स्थिति नहीं चल पाई तो गर्मी के मौसम में ताड़ी बेचकर जीविका चला रहा था। परिजनों की चीख पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ दरवाजे पर लग गई। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में लगे थे। मृतक की पत्नी ऊषा देवी शव देखकर दहाड़े मारकर रोने लगी। मृतक के तीन पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं। जबकि एक पुत्री पूनम की मई माह में शादी होनी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed