{"_id":"608072f68ebc3ebd0a68f4bc","slug":"death-in-suspicious-circumstances-of-married-ghazipur-news-vns5861526107","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर सिधउत गांव में एक विवाहिता की बुधवार को रामनवमी की पूजा करते समय तीन बजे गिरने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी अजय यादव की पत्नी सुशीला देवी (28) रामनवमी व्रत की तैयारी कर पूरी रात पूजा में लगी थी। सुबह करीब तीन बजे स्नान करके सुशीला पूजा करने जा रही थी कि घर के बाहर पशुओं को खिलाने वाले नाद के पास गिर गई और तत्काल उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने सुशीला के मुंह से खून और झाग निकलने से परेशान होकर यह समझ लिया कि उसे सांप ने काट लिया है। इसके बाद परिजन अमवा के सती माई ले गए, लेकिन वहां पर कोई लाभ नहीं मिला। इसके बाद ससुरालियों ने सुशीला के मायके मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के लैरो गांव निवासी उसके भाई पप्पू यादव को सूचना दी। पप्पू ने अपनी बहन सुशीला देवी की मौत पर संदेह प्रकट करते हुए कोतवाली कासिमाबाद में तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया। पप्पू यादव की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पप्पू से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उसके मुंह से खून निकल रहा था। संदेह हुआ कि कोई अनहोनी तो नहीं हुई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।