{"_id":"6033f6838ebc3ee90c1d7d7f","slug":"death-ghazipur-news-vns576220886","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से सिपाही की मौत
खानपुर थाना क्षेत्र के बभनौली कला गांव में घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
खानपुर। थाना क्षेत्र के रामपुर पानी टंकी के पास सिवान में सोमवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में गोली लगने से अमेठी में तैनात युवा सिपाही की मौत हो गई। वह चचेरी बहन की सगाई पर छुट्टी लेकर घर आया था। पुलिस को मौके से दो पिस्टल एवं एक स्मार्ट फोन मिला है। एकलौते पुत्र की मौत से परिजन बिलखते रहे। उधर, एसपी सिटी ने मौका मुआयना कर वारदात की जानकारी ली। रामपुर के ग्रामीण सुबह छह बजे पानी टंकी स्थित सिवान की तरफ गए थे। अचानक उनकी नजर खून से लथपथ एक युवक पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आईडी से घायल की पहचान अमेठी जिले के गौरीगंज थाने पर तैनात सिपाही बभनौली गांव निवासी अजय सिंह यादव (25) के रुप में की और घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस उसे उपचार के लिए सीएचसी सैदपुर लाई जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजन बिलख उठे। उधर, कुछ देर बाद घटना स्थल पर पहुंचे एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने परिजनों से जानकारी लेने के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं, पुलिस ने बरामद दो अवैध पिस्टल एवं मोबाइल की भी जांच शुरु कर दी। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्यों को एकत्र किया। उन्होंने बताया कि सर्विलांस के जरिए जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्महत्या का मामला सामने आएगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।