फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   death

कर्मनाशा में नहाते वक्त दो किशोर डूबे, शव बरामद

Thu, 04 Jul 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
death
सेवराई। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के फरीदपुर निवासी एक किशोर अपने फुफेरे भाई के साथ कर्मनाशा नदी में नहाते वक्त डूब गए। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पहुंची बिहार प्रांत के नुआव थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। दोनों का शव फरीदपुर आने के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

दिलदारनगर थाने के फरीदपुर निवासी रतन प्रजापति का पुत्र रितेश प्रजापति (13) अपने बुआ मुन्नी देवी के बेटे अमन कुमार प्रजापति (16) के साथ बिहार प्रांत के नुआव थाना अंतर्गत बढ़ारी गांव में चार दिन पहले गया था। मंगलवार की दोपहर रितेश और अमन अपने मौसेरे भाई अरुण प्रजापति के साथ धनाढ़ी कर्मनाशा नदी में पानी कम होने पर पैदल ही नदी पार करने के लिए घर से निकले थे। नदी में पानी कम होने पर अमन और रितेश नदी में नहाने लगे। जबकि अरुण दूर खड़ा इनको देख रहा था। नहाते -नहाते यह दोनों गहरे पानी मे चले गए और डूबने लगे। उनको डूबते देख अरुण ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर आस-पास मौजूद लोग आए और उनकी खोज बिन शुरू की, लेकिन तबतक दोनों डूब गए थे। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची बिहार पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की। काफी देर बाद दोनों युवकों का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को फरीदपुर लाया गया और शव आते ही परिवार में कोहराम मच गया। रितेश की मां तारा देवी और अमन की मां मुन्नी देवी का रो-रो के बुरा हाल था। एक ही परिवार के दो युवकों की एक साथ हुई मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है। मृतक के पिता दिलदारनगर में एक किराने की दुकान चलाते हैं। ग्राम प्रधान रामप्यारे राम सहित अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों युवकों का दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed