{"_id":"7d9d8d212346b57e499dcdd5346570c8","slug":"death-from-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से एक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Mon, 08 Dec 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिले में कोहरे का प्रभाव लगातार चौथे दिन भी
विज्ञापन
जारी रहा। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के धुवार्जुन गांव निवासी दरशनाथ राय (62) की ठंड लगने से रविवार की रात मौत हो गई।
सुबह ठंड और कोहरे की वजह से हर कोई ठिठुरने को मजबूर है। सड़कों पर जहां लाइट जलाकर वाहन रेंगते नजर आए, वहीं स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों के चेहरे ठंड से बुझे रहे।
पिछले वर्ष साल के पहले दिन से ठंड ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू किया था, लेकिन इस बार दिसंबर की की शुरुआत से ही इसका प्रभाव बढ़ने लगा है। लगातार चार दिनों से सर्दी की बेदर्दी जारी है।
रविवार की रात से शुरू कोहरा दिन में 11 बजे तक बना रहा। भोर में कोहरे की अधिकता इस कदर थी कि हाथ भर की चीजें साफ नहीं नजर आ रही थी।
कोहरे में थोड़ी देर भी रहने पर लोगों के कपड़े भीग जा रहे थे। मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। ठंड का प्रभाव स्कूल जाने वाले बच्चों पर भी दिखाई दिया। वह कोहरे के बीच ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे।