फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Deadly attack on two youths returning from wedding ceremony, car broken, condition of one critical

Ghazipur News: शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों पर जानलेवा हमला, कार तोड़ी, एक की हालत नाजुक

Mon, 20 Jan 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on two youths returning from wedding ceremony, car broken, condition of one critical
रामपुर मांझा थानाक्षेत्र के देवचंदपुर गांव के समीप हरिजन कल्याण विद्यालय के पहले तिराहे पर बाइक और कार सवार पर हमला करने के मामले में पुलिस ने रविवार की रात तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी। दोनों घायल युवकों का इलाज वाराणसी ट्रामा सेंटर में कराया जा रहा है। उनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

सैदपुर थानाक्षेत्र के मुड़ियार गांव निवासी नीरज पांडेय (35) 18 जनवरी को रामपुर मांझा कीनाराम बाबा के मंदिर परिसर में आयोजित एक शादी समारोह में गए थे। वह शादी के बाद रात में अपनी कार से वापस हो रहे थे। कार में चार बच्चे भी थे। जबकि आगे-आगे बाइक से चकेरी निवासी रुद्र प्रताप सिंह और देवचंदपुर निवासी श्वेतांक शर्मा चल रहे थे। रात करीब 11 बजे रुद्र प्रताप सिंह को उनके घर छोड़कर वापस लौटते समय समय श्वेतांक शर्मा की बाइक को हरिजन कल्याण विद्यालय के पहले तिराहे के पास चकेरी निवासी गौरव कुमार सिंह, देवचंदपुर निवासी यशवंत सिंह उर्फ चिट्टू, मलिक शाहपुर निवासी अभिषेक सिंह ने रोक लिया। आरोप है कि नामजद लोगों ने गाड़ी की चाबी निकाल ली और मारने-पीटने लगे। इसी समय पीछे से कार से आ रहे नीरज पांडेय ने बीचबचाव किया तो आरोपियों ने उन्हे भी लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। अत्यधिक चोट लगने के कारण नीरज मौके पर ही बेहोश हो गए। आनन-फानन दोनों को सीएचसी सैदपुर पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। जहां नीरज की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमलावरों ने कार को भी लाठी-डंडे से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के संबंध में नीरज के पिता सुनील पांडेय ने तहरीर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष गजेंद्र राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed