फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Deadly attack on disabled teacher for demanding coaching fees

UP: फीस मांगने पर दिव्यांग शिक्षक को लात-घूसों से पीटा, घर में की तोड़फोड़; चार लोगों के खिलाफ एफआईआर

Sun, 31 Aug 2025 01:03 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 31 Aug 2025 01:03 AM IST
सार

यूपी के गाजीपुर में दिव्यांग शिक्षक को मारा-पीटा गया। बचाने आए उनके भाई को भी गंभीर चोट लगी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Deadly attack on disabled teacher for demanding coaching fees
गाजीपुर में दिव्यांग शिक्षक को पीटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ghazipur News: गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव में कोचिंग की फीस मांगने पर एक दिव्यांग शिक्षक जय प्रकाश चौहान पर जानलेवा हमला कर घर में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस अनिल चौहान समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


गुरैनी गांव निवासी दिव्यांग जय प्रकाश चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर पर कोचिंग चलाते हैं। 28 अगस्त की दोपहर करीब एक बजे अनिल चौहान अपने बच्चे को मुफ्त में ट्यूशन पढ़ाने की बात करने घर आए। फीस की बात करने पर अनिल चौहान ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन


रात करीब 8 बजे अनिल चौहान अपने भाई दूथनाथ चौहान और अपनी पत्नी व भाभी के साथ लाठी-डंडे लेकर घर पहुंचा। उन्होंने हमला करने का प्रयास किया, जान बचाने के लिए दिव्यांग जयप्रकाश चौहान घर में भागे। हमलावरों ने घर में घुसकर जय प्रकाश, उनके भाई दीनबंधु और रोहित चौहान को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में दिव्यांग के भाई दीनबंधु के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गए। हमलावरों ने घर में रखे सामान भी तोड़फोड़ दिए। थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने बताया की पीड़ित जय प्रकाश चौहान की तहरीर पर अनिल चौहान समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed