फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Deadly attack on bike riding accountant

Ghazipur News: बाइक सवार लेखपाल पर किया जानलेवा हमला

Thu, 05 Dec 2024 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on bike riding accountant
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के उसिया गांव के पास मंगलवार की देर शाम बाइक से जा रहे लेखपाल पर बाइक सवार तीन हमलावरों ने लोहे के रॉड से जानलेवा हमला किया। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जमानिया कोतवाली के हरपुर निवासी जनक यादव (35) सेवराई तहसील में तैनात हैं। वह शाम में काम समाप्त कर दिलदारनगर क्षेत्र के लिए एक युवक के साथ बाइक से निकले। वह उसिया गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान एक बाइक से तीन हमलावरों ने ओवरटेक कर लेखपाल के सिर पर रॉड से वार कर दिया। इससे लेखपाल बाइक सहित सड़क पर गिर कर अचेत हो गए। पीछे से राहगीरों को आता देख हमलावर भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आई। वहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया। इधर, लेखपाल पर हमले की जानकारी मिलते ही सेवराई तहसील में मौजूद अन्य लेखपाल भी मौके पर पहुंच गए। घायल ने तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्जकर हमलावरों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग
सेवराई। तहसील क्षेत्र के लेखपाल संघ सेवराई द्वारा एसडीएम से जल्द से जल्द लेखपाल के हमलावरों के गिरफ्तारी की मांग की गई। साथ ही शासन प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। लेखपाल जनक कुमार यादव पर जानलेवा हमले की जानकारी मिलते ही तहसील के लेखपालों में हड़कंप मचा है। तहसील अध्यक्ष झींगुरी राम ने बताया कि लेखपाल पर जानलेवा हमला निंदनीय है। पुलिस प्रशासन को तत्काल प्रभाव से तीनों अज्ञात हमलावरों को गिरफ्तारी करनी चाहिए। एसडीएम सेवराई संजय यादव ने बताया कि लेखपाल पर हुए हमले के मामले में पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed