फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead lizard found in pickle during meal in ghazipur six Asha workers ill in training

Ghazipur: भोजन के दौरान अचार में निकली मृत छिपकली, ट्रेनिंग में आईं छह आशा कार्यकर्ता बीमार

Thu, 09 Feb 2023 09:36 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 09 Feb 2023 09:36 AM IST
सार

गाजीपुर जिले के कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को आशाओं का प्रशिक्षण चल रहा था। दोपहर में खाने के दौरान अचार में छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। यह जानकर छह आशाओं की तबीयत खराब हो गई।

विज्ञापन
Dead lizard found in pickle during meal in ghazipur six Asha workers ill in training
भोजन के दौरान अचार में निकली मृत छिपकली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को आशाओं का प्रशिक्षण चल रहा था। दोपहर में खाने के दौरान अचार में छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। यह जानकर छह आशाओं की तबीयत खराब हो गई। आशाओं की बिगड़ती हालत देखकर मौजूद आशा कार्यकर्ता आक्रोशित होकर शोर मचाने लगीं। किसी तरह से मामले को संभाल कर अस्पताल प्रशासन ने इलाज करके आशाओं को घर भिजवाया।

विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एचबीएनसी, मातृ शिशु पर्यवेक्षण की पांच दिवसीय ट्रेनिंग चल रही है। इस ट्रेनिंग में आशा और एएनएम भाग ले रहीं हैं। आशा कार्यकर्ताओं को सुबह 10 बजे नाश्ता दिया गया। इसके बाद दो घंटे ट्रेनिंग चली। 12 बजे के आसपास उन्हें भोजन में पूड़ी-सब्जी और अचार दिया गया।

विज्ञापन

छिपकली के टुकड़े कई प्लेट में मिले

खाने के दौरान अचार में मरी हुई छिपकली के टुकड़े कई आशाओं की प्लेट में मिले। एक आशा ने अचार में मरी हुई छिपकली के टुकड़े देख शोर मचाया। अन्य आशाओं ने अपनी-अपनी प्लेट चेक की। जिसमें चार- पांच आशाओं की प्लेट में छिपकली के टुकड़े मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। करीब छह आशाओं की उल्टी होने से तबीयत बिगड़ गई। आशाओं की उल्टी रुकने का नाम नहीं ले रही थी। चिकित्सक तुरंत इलाज में लग गए। किसी तरह से मामला शांत हुआ। ट्रेनिंग में मौजूद सभी आशाओं को छिपकली के जहर से बचाने के लिए एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया।

इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. एनके सिंह ने बताया कि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही से ऐसा नहीं हुआ है। अचार के पैकेट में ही मरी हुई छिपकली मिली है। वह पैकेट हटा दिया गया है। आगे से सतर्कता बरती जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed