फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body of unknown youth found in Karmnasha river

Ghazipur News: कर्मनाशा नदी में मिला अज्ञात युवक का शव

Wed, 10 May 2023 05:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 05:31 PM IST
विज्ञापन
Dead body of unknown youth found in Karmnasha river
यूपी और बिहार पुलिस के बीच सीमा विवाद को लेकर शव पड़ा रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गहमर। कोतवाली क्षेत्र के सायर गांव के सामने बुधवार कर्मनाशा नदी के बीच में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने सीमा क्षेत्र से बाहर बिहार की सीमा में होने का बताया। इस दौरान करीब दो घंटे तक यूपी और बिहार पुलिस के बीच सीमा विवाद को लेकर शव पड़ा रहा। काफी देर बाद बिहार पुलिस शव लेकर चली गई।
सायर गांव के पास राजमल बांध के किनारे कर्मनाशा नदी में किसानों ने एक शव को उतराया हुआ देखा तो इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। मौके पर पहुंची गहमर पुलिस ने शव को देखकर अपने सीमा क्षेत्र से बाहर होने की बात कहते हुए राजपुर पुलिस को इस बात की सूचना दी। मौके पर पहुंची राजपुर पुलिस ने भी शव को अपने सीमा क्षेत्र से बाहर यूपी की सीमा में बताया।
विज्ञापन

इस दौरान करीब दो घंटे तक यूपी और बिहार पुलिस सीमा विवाद को लेकर शव को लेने से इनकार करती रही। विवाद के निपटारे को लेकर सीमा क्षेत्र का आकलन कराने के लिए तहसील सेवराई से लेखपाल को बुलाया गया। तब तक राजपुर पुलिस शव को लेकर चली गई। इस संबंध में राजपुर थानाध्यक्ष युसूफ ने बताया कि कर्मनाशा नदी में एक 29 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है वह नीले रंग का टीशर्ट एवं लोअर पहना हुआ था पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed