फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   dead body of saw machine operator found in Ghazipur

Ghazipur : घर में आरा मशीन संचालक का मिला शव, कंधे और गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 16 Jul 2024 10:48 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 16 Jul 2024 10:48 AM IST
सार

गाजीपुर जिले में आरा मशीन संचालक का शव उसके ही मकान में मिला। आरा मशी न बंद होने के बाद भी वह निगरानी के लिए वहां रहता था। हालांकि घरवाले दूसरी जगह रहते थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
dead body of saw machine operator found in Ghazipur
घटना के बाद छानबीन करती पुलिस व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र देवकली मोड़ के पास स्थित एक मकान में संचालित आरा मशीन के संचालक का शव चौकी पर मिला। मृतक के कंधे व गर्दन पर चोट के निशान थे। वहीं मुख्य गेट का ताला बंद था, लेकिन दीवार पर पैर के निशान थे। परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
रेवतीपुर थाना के बहोरिक राय पट्टी निवासी विनोद गुप्ता (55) बीते दो दशक से देवकली मोड़ के पास निजी भवन में आरा मशीन का संचालन करते थे। जबकि परिवार के अन्य सदस्य रेवतीपुर ही रहते हैं। विनोद गुप्ता देवकली में आरा मशीन पर रहकर देखरेख करते थे। प्रतिदिन की तरह सोमवार की रात में खाना खाकर सो गए। सुबह टहलने आए अन्य लोगों के द्वारा आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा न खुलने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई।  
विज्ञापन


धीरे-धीरे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो सीमेंटेड टीन शेड के नीचे बिस्तर पर विनोद गुप्ता मृत पड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उनकी गर्दन व कंधे पर चोट के निशान थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग शव देखकर दहाड़े मार कर रोने लगे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। परिवार के लोगों ने बताया कि आरा मशीन बंद होने के बाद भी वह यहां रहकर निगरानी करते थे। मृतक की चार पुत्रियां व एक पुत्र है। मृतक की पत्नी शीला देवी एवं अन्य पारिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

इधर, जानकारी मिलने के बाद पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में गहमर कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed