{"_id":"6671cae0cbba92f10505a5be","slug":"dead-body-of-operator-found-under-water-tank-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-116150-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पानी टंकी के नीचे ऑपरेटर का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पानी टंकी के नीचे ऑपरेटर का मिला शव
विज्ञापन
गाजीपुर। जंगीपुर वार्ड नंबर 2 पानी की टंकी के नीचे युवक का शव मिला है। उसके सिर में चोट है और शव के पास खून फैला हुआ था। वह ऑपरेटर था। घटना की जानकारी होने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
जंगीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 अंबेडकर नगर कस्बा निवासी नीरज राम (24) अपने गांव में पानी की टंकी पर वार्ड ऑपरेटर था। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच में लोगों ने देखा कि पानी की टंकी पास वह मृत पड़ा है। उसके सिर में पीछे की तरफ चोट लगी थी और जमीन पर खून फैला था। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। करीब साढ़े आठ बजे पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता रमेश राम ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है। एसपी का कहना है मौत कैसे हुई है, इसकी जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम भी जांच करने गई थी। जांच के दौरान पानी टंकी पर बीयर की केन और मोमोज भी मिला है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।