फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   dead body of mother and son found in water filled pit

Ghazipur News: पानी भरे गड्ढे में मिला मां-बेटे का शव

Thu, 13 Jul 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
dead body of mother and son found in water filled pit
अमौरा पकड़ी मार्ग पर मिला शव, नहीं हुई महिला की शिनाख्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दिलदारनगर। अमौरा पकड़ी मार्ग पर पानी से भरे गड्ढे में बृहस्पतिवार की सुबह नवजात शिशु के साथ एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला की उम्र करीब 22 वर्ष है। महिला के बाएं हाथ में निडिल लगा हुआ था और नवजात महिला के नाल से उसी तरह जुड़ा हुआ था। पानी में रहने की वजह से शव पूरी तरह से सड़ चुका था, जिससे उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। लोग कयास लगाते रहे कि किसी हॉस्पिटल में महिला की डिलीवरी के दौरान मौत हुई होगी और संबंधित के द्वारा महिला के शव को फेंक दिया गया होगा। महिला के एक हाथ में टैटू बना हुआ है जबकि एक हाथ में पानी चढ़ाने का निडिल लगा था। शव से दुर्गंध आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी अशेष नाथ सिंह ने बताया कि अज्ञात महिला का नवजात के साथ शव मिला है। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव को सुरक्षित मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया।
-----------
गांगी नदी के किनारे मिला मिला युवती का शव
भीमापार। सैदपुर थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी भीमापार के तहत बुधवार की शाम सात बजे गांगी नदी के किनारे नदी के पुल से सौ मीटर की दूरी पर झाड़ी में 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस शिनाख्त का प्रयास करने में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम में जब ग्रामीण शौच करने नदी के किनारे गए थे। इसी दौरान उनकी नजर झाड़ी में एक युवती के शव पर पड़ी। उन्होंने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला। युवती जींस पहने हुई थी। दोनों हाथ और दोनों पैर में काले रंग का धागा बंधा हुआ था। हाथ में स्टील की चूड़ी भी थी। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शव दस दिन पुराना है।

ग्रामीणों की सूचना पर भीमापार चौकी प्रभारी अशोक कुमार ओझा पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। घंटों छानबीन के बाद भी जब पता नहीं चला। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव पूरी तरह से सड़ चुका है। शव की शिनाख्त का प्रयास चल रहा है। शव को मर्चरी हाउस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed