फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body of a girl who jumped in the Ganges was found

गंगा में कूदी युवती का उतराया मिला शव

Tue, 27 Jul 2021 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a girl who jumped in the Ganges was found
तीन दिन पूर्व हमीद सेतु से गंगा में एक युवती ने छलांग लगाई थी। मंगलवार को उसका शव शेरपुर सेमरा गांव के सामने उतराया मिला। मृतका की पहचान नवाबगंज निवासी मिली वर्मा (18) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। बीते 25 जुलाई की रात करीब आठ बजे एक युवती पैदल ही पुल पर पहुंची। इस दौरान राहगीरों ने रात के पहर अकेली लड़की को देख कुछ समझ पाते इससे पहले ही युवती ने अपनी चप्पल निकाल नदी में छलांग लगा दी। इधर परिजन उसकी तलाश करते हुए हुए पुल पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस घंटों तलाश करती रही लेकिन युवती का पता नहीं चला। सुबह युवती का शव शेरपुर सेमरा गांव के सामने उतराया मिला। सूचना मिलते ही पुलिस नाव से मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंची। जहां परिजन युवती का शव देखकर बिलखने लगे। इस संबंध में रजागंज चौकी इंचार्ज सत्येंद्र भाई पटेल ने बताया कि नदी में कूदी युवती का शव बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed