{"_id":"634aecb8dc79bd55b36f0c5a","slug":"dead-body-found-in-river-ghazipur-news-vns6792174163","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में मिला वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में मिला वृद्ध का शव
विज्ञापन
खानपुर थाना क्षेत्र के गदनपुर गांव स्थित गोमती घाट पर शनिवार को नदी में एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के जेब से आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने परिजनों को घटना से अवगत कराया।
मछुआरों की सूचना पर पुलिस ने शव की पहचान जौनपुर जिले के चंदवक थाना के मड़ई निवासी पंचदेव ( 60) रूप में की। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि तीन साल से सिरदर्द की बीमारी से परेशान होकर तीन दिन पूर्व 12 सितंबर को चंदवक पैथालॉजी पर ब्लड टेस्ट कराने के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर तलाश की जा रही थी। चंदवक थाने पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
नंदगंज थाना क्षेत्र के एकला गांव में शनिवार शाम चार बजे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। गांव निवासी शिवकुमार (28) शाम में मोबाइल से बात करते करते घर के बगल में लगे बिजली के पोल में लगी छरकी को पकड़ लिया। करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। किसी तरह घर के लोग पोल के छरकी से छुड़ाए, लेकिन युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।