फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   DCM rammed into a standing truck, driver died

खड़े ट्रक में जा घुसी डीसीएम, चालक की मौत

Sun, 19 Jun 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
DCM rammed into a standing truck, driver died
नंदगंज थाना क्षेत्र के रामपुर बंतरा हाइवे ओवरब्रिज पर रविवार को सुबह नौ बजे खड़े ट्रक में पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दिया। हादसे में चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुबह वाराणसी के राजा तालाब से बलिया की ओर से एक डीसीएम जा रहा था। रामपुर बंतरा गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना के बाद सड़कों पर वाहनों का आवागमन रूक गया। इधर सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मृत डीसीएम चालक के शव को बाहर निकालने के प्रयास में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद चालक का शव बाहर निकाला गया। चालक की शिनाख्त जौनपुर जनपद के बरसठी थाना क्षेत्र स्थित हसिया गांव निवासी जगत प्रसाद गिरी (55) के रूप में हुई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम में फंसे शव को निकाल कर मृतक के परिजनों को सूचना दी। इधर घटना की जानकारी होते ही पत्नी सरोज और परिजन थाने पर पहुंचे। थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि डीसीएम चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed