फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dayashankar becomes president of Central Bar Association

दयाशंकर दुबे अध्यक्ष और सचिव बने संजय राय

Fri, 17 Dec 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Dayashankar becomes president of Central Bar Association
मुहम्मदाबाद सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
सेंट्रल बार एसोसिएशन की शुक्रवार को हुई आम सभा की बैठक में वर्ष 2022 के लिए पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव हुआ। इस दौरान अध्यक्ष दयाशंकर दूबे, सचिव संजय कुमार राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीताराम राजभर और श्यामा पांडेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता और मुन्ना सिंह यादव, सह सचिव रीता गोप, कोषाध्यक्ष गोविंद नारायण सिन्हा, आय-व्यय निरीक्षक ओमप्रकाश राय बनाए गए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी सत्येंद्रनाथ राय और सह चुनाव अधिकारी मृत्युंजय राय ने संयुक्त रूप से निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष आलोक कुमार राय ने कहा कि संघ के इतिहास में अध्यक्ष और सचिव का दोबारा निर्वाचन अपने आप में इनकी लोकप्रियता का परिचायक है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रप्रकाश राय, शिवकुमार राय, अनिल कुमार राय, सच्चिदानंद राय, सुभाष यादव, शेषनाथ तिवारी, उमाशंकर सिंह, अरुण श्रीवास्तव, मुनींद्र प्रताप सिंह, प्रेमशंकर राय आदि ने बधाई दी। नव निर्वाचित अध्यक्ष दयाशंकर दुबे ने सदस्यों के सम्मान पर खरा उतरने का वादा किया। अध्यक्षता शिवदान तिवारी तथा संचालन आलोक कुमार राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed