{"_id":"688fa0509fae6c02fb0d1a91","slug":"date-for-admission-in-ug-and-pg-extended-till-13-august-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-137045-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: यूजी और पीजी में प्रवेश की तिथि 13 अगस्त तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: यूजी और पीजी में प्रवेश की तिथि 13 अगस्त तक बढ़ी
विज्ञापन
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन और काउंसिालिंग जारी है। महाविद्यालय में बीए, एमए, एमएससी (बॉटनी) प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की तिथि 13 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। प्राचार्य प्रोफेसर डा. अनिता कुमारी ने बताया कि छात्राएं 13 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
महाविद्यालय में एमए हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, शिक्षा शास्त्र, गृह विज्ञान, प्राचीन इतिहास एवं एमएससी वनस्पति विज्ञान में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाली छात्राएं अपने सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मूल एवं छाया प्रतियों के साथ प्रवेश काउंसिलिंग के लिए पांच अगस्त को सुबह 10 बजे से 2 के बीच संबंधित विषय के विभाग अध्यक्ष से संपर्क कर अपना प्रवेश काउंसलिंग कराना सुनिश्चित करें। सभी नव प्रवेशी छात्राओं का पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करना आवश्यक है। महाविद्यालय प्रवेश प्रभारी डा. शिव कुमार ने बताया कि बीएससी प्रथम सेमेस्टर की सीट भर जाने के कारण प्रवेश पूर्ण हो गया है। बीए प्रथम सेमेस्टर की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं प्रवेश काउंसलिंग जारी है। बीए प्रवेश के लिए आवेदन करने वाली छात्राएं समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के बाद अपने आवेदन पत्र और सभी प्रमाण पत्रों की मूल एवं छाया प्रतियों के साथ प्रवेश प्रभारी के पास जमा कर सकती है।