फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cylinder burst in the hut while cooking, fire broke out

Ghazipur News: खाना बनाते समय झोपड़ी में फटा सिलिंडर, लगी आग

Fri, 15 Dec 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Cylinder burst in the hut while cooking, fire broke out
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पास बुधवार की देर शाम झोपड़ी में खाना बनाते समय घरेलू सिलेंडर फट गया। आग लगने से 20 हजार नकदी, आभूषण जल गए। जब-तक फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पर पहुंचती आग से सबकुछ जल गया। चार बकरियां भी झुलसकर मर गईं। स्टेशन बाजार निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता की पुत्री सुप्रिया (13) झोपड़ी में गैस चूल्हे पर खाना पका रही थी। इसी बीच सुप्रिया अपनी बहन को लेकर रसोई घर से बाहर आ गई। कुछ ही देर के बाद तेज आवाज के साथ गैस सिलिंडर फट गया और आग लग गई। बाहर रहने के कारण दोनों बच्चियां बाल-बाल बच गईं। तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। इसकी जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड का दी गई। इसके बाद लोग आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया था। इसमें चार बकरियां मर गईं। टीवी, दो बक्शा, एक अटैची, तीन चौकी, घर गृहस्थी का सामान सहित 20 हजार रुपये और आभूषण जल गए। सूचना मिलते ही कोतवाल श्यामजी यादव व स्टेशन चौकी प्रभारी बालेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed