{"_id":"627d09c3a0081f220c7ba3f4","slug":"cyclist-vegetable-vendor-dies-after-being-hit-by-vehicle-ghazipur-news-vns653094566","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन के धक्के से साईकिल सवार सब्जी विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन के धक्के से साईकिल सवार सब्जी विक्रेता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली स्थित जलालपुर डेरा के पास बुधवार की देर शाम भदौरा से सब्जी बेचकर साइकिल से घर आ रहे विक्रेता की अज्ञात वाहन के धक्के से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
उतरौली गांव निवासी मोहन कुशवाहा (65) प्रतिदिन की तरह भदौरा बाजार में सब्जी की बिक्री करने गए थे। सब्जी की बिक्री करने के बाद साइकिल से वह घर जा रहे थे। नवली स्थित जलालपुर डेरा के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घायल को उपचार के लिए भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उपचार के लिए उन्हें अस्पताल लेकर आ रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र अरुण कुशवाहा की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस छानबीन में जुट गई। इस संबंध में रेवतीपुर थानाध्यक्ष पन्ने लाल ने बताया कि हादसे में मृत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।