फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cyclist killed in tractor collision

Ghazipur News: ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Sun, 18 Jun 2023 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Cyclist killed in tractor collision
थाना क्षेत्र के सहेड़ी वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर शनिवार की देर शाम सहेड़ी चट्टी से सामान लेकर साइकिल से घर जा रहे एक अधेड़ की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद जब-तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। साथ ही कुछ दूरी पर ट्रैक्टर खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही ट्रैक्टर को थाने लेकर आई और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

सहेड़ी गांव निवासी मिठाई गौड़ (50) चट्टी से सामान लेकर घर जा रहे थे। तभी सहेड़ी हाईवे पर तेज रफ्तार से मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दिया। इससे वह कुछ दूरी पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे रजादी चौकी इंचार्ज रमेश पटेल ने घायल अवस्था में साइकिल सवार को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल इलाज के लिए ले गए। जहां कुछ ही देर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के रोने- बिलखने से चीख-पुकार मच गई। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित चार बच्चे छोड़ गए। पत्नी बुधिया देवी का रो- रोकर बुरा हाल है। मिठाई लाल के ही ऊपर पूरा घर का बोझ था। यही एक मात्र घर के कमाऊ सदस्य थे। थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने कहा कि मृतक की पत्नी बुधिया ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed