फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cut power to 11 houses, three lakhs recovered

11 घरों की काटी बिजली, तीन लाख वसूले

Thu, 06 Aug 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 06 Aug 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Cut power to 11 houses, three lakhs recovered
बिजली विभाग ने एक तरफ जहां मंगलवार को शहर के टाउनहाल और सरैया मुहल्ला में चेकिंग की, वहीं बुधवार को नुरुद्दीनपुरा मुहल्ले में कनेक्शनों की जांच की गई। इस दौरान बकाया होने पर 11 लोगों का कनेक्शन काटा गया,
विज्ञापन


 वहीं बकाये के 3 लाख 13 हजार रुपये वसूल किए गए। चेकिंग के दौरान मुहल्लेवासियों में अफरातफरी की स्थिति रही। पिछले कई दिनों से बिजली विभाग की ओर से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस बार की चेकिंग
विज्ञापन


में विभागीय अधिकारी खासकर उन मुहल्लों में कनेक्शन की जांच कर रहे हैं, जहां इससे पहले कभी चेकिंग नहीं की गई थी। बुधवार को शहर के नुरुद्दीनपुरा में चेकिंग की गई। प्रकाशनगर उपकेंद्र के जेई अकबर अली ने बताया कि 80
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के कनेक्शनों की जांच की गई। इस दौरान 6 लाख 22 हजार रुपये बकाया होने पर 11 लोगों का कनेक्शन काटा
गया। जबकि बकाया 3 लाख 13 हजार वसूली करने के साथ ही पांच किलो वाट लोड बढ़ाया गया। चार नया कनेक्शन

तथा 40 लोगों का मीटर लगाया गया। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता यूजी अंसारी, नगर एसडीओ अभिषेक मिश्रा, अधिशासी अभियंता मीटर मनोज अग्रवाल, मुहम्मदाबाद एसडीओ महेंद्र मौर्या, जेई अकबर अली, जेई जितेंद्र कुमार


गुप्ता, अजय, पावर मिटर रीडर विनय तिवारी, और डिस्कनेक्शन तथा मीटर टीम के सदस्य मौजूद थे। नगर एसडीओ ने उपभोक्ताओं से अपील किया कि वह चेकिंग के दौरान अपने कनेक्शन का प्रमाण पत्र और बिल की रसिद अवश्यक

प्रस्तुत करें। जिनके पास कागजात नहीं होंगे, वह विभागीय कार्रवाई से किसी भी हाल में बच नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed