फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   culture

बकरीद: अल्लाह की राह में दी गई कुर्बानी

Mon, 12 Aug 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
culture
गाजीपुर। जिले में ईद-उल-अजहा का पर्व शनिवार को परंपरागत ढंग से मनाया गया। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मस्जिद और ईदगाह में सुबह बड़ी संख्या में समुदाय के लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। इसके बाद बकरे की कुर्बानी दी। विभिन्न स्थानों पर हुई तकरीर में मौलाना ने कहा कि बकरीद के मौके पर कुर्बानी से सवाब मिलता है। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को लगे लगाया और मुबारकबाद दी। शहर के ईदगाह के बाहर मेले जैसी स्थिति बनी रही। पर्व को लेकर छोटे-छोटे बच्चो में ज्यादा उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

बकरीद के मौके पर शहर के मुख्य ईदगाह के अलावा शहर की छोटी-बड़ी सभी 28 मस्जिदों पर भी सुबह के वक्त बकरीद की नमाज अदा की गई। विशेश्वरगंज स्थित शहर की बड़ी ईदगाह, सैय्यदबाड़ा, टाउनहाल, नियाजी, पीरनगर, जामा मस्जिद गोराबाजार, खजुरिया, रजदेपुर, मुगलपुरा, सुजावलपुर, नुरुद्दीनपुरा, कपूरपुर, मछलीबाजार, मारकीनगंज, टेढ़ीबाजार, जूडऩ शहीद, उर्दूबाजार, काजी मस्जिद, लंका चुंगी, शेखपुरा, बक्सूपुर, महाजनटोली, नखास, रुईमंडी, लालदरवाजा, रौजा, सराय गली आदि मस्जिदों में सुबह नए कपड़े धारण कर पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। सबसे ज्यादा भीड़ विशेश्वरगंज स्थित ईदगाह पर दिखाई पड़ी। अपने परिवार के साथ छोटे बच्चे भी नमाज स्थल पर मौजूद थे। नमाज पढ़ने के बाद लोगों के साथ बच्चों ने भी एक-दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। ईदगाह पर नमाज खत्म होने के बाद मौलानाओं ने कुर्बानी से मिलने वाले सवाब के बारे में बताया। सुबह से लेकर देर रात तक एक-दूसरे के घर जाकर लोगों की तरफ से पर्व की बधाई देने का सिलसिला जारी रहा। पर्व को लेकर मुस्लिम बंधुओं में गजब का उत्साह दिखा। सुरक्षा की दृष्टि प्राय: सभी मस्जिदों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही बकरीद पर्व की धूम
परंपरा के अनुसार मुस्लिम बंधुओं ने दी कुर्बानी
अमर उजाला ब्यूरो
गाजीपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बकरीद पर्व की धूम मची रही। सुबह लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा किया। एक-दूसरे से गले मिलकर पर्व की बधाई दी। परंपरा के अनुसार कुर्बानी दी गई। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार, स्थानीय ईदगाह में सुबह बकरीद की नमाज जामा मस्जिद के अदा की गई। युसूफपुर जामा मस्जिद, महरुपुर, पखनपुरा ईदगाह, मुर्कीखुर्द, गौसपुर, महेंद, रानीपुर, महेशपुर मछटी में भी बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुस्लिम बंधुओं ने घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की। इसके बाद एक-दूसरे के घर जाकर पर्व की बधाई देने के साथ ही लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। सैदपुर संवाददाता के अनुसार, नगर में ईद-उल-अजहा का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरी अकीदत के साथ नमाज अदा की। नंदगंज संवाददाता के अनुसार, नंदगंज, बरहपुर, मऊपारा, मुस्लमपुर, सामनपुर, नैसारे, श्रीगंज और सौरम में सुबह बकरीद की नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने कुर्बानी दी। शादियाबाद संवाददाता के अनुसार, स्थानीय ईदगाह में सुबह के वक्त बकरीद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। पूरे दिन एक-दूसरे के घरों को आने-जाने का क्रम बना रहा। सेवराई संवाददाता के अनुसार, स्थानीय नगर सहित सेवराई, सतरामगंज, गोड़सरा, मनिया, उसिया, देवल, करहिया, नवली, त्रिलोकपुर में बकरीद की नमाज अदा की गई और बकरे की कुर्बानी दी गई। बारा संवाददाता के अनुसार, पूर्वी तथा पश्चिमी ईदगाहों पर बकरीद की नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे के घरों पर जाकर पर्व की मुबारकबाद दी। करीमुद्दीनपुर, दुबिहा और ताजपुर डेहमा संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के गोसलपुर मस्जिद पर बकरीद की नमाज अदा की गई। मरदह संवाददाता के अनुसार, स्थानीय कसबा सहित क्षेत्र के गोविंदपुर, दुर्खुशी, कोदई, रायपुर, हैदरगंज, नसीरुद्दीनपुर आदि गांवों में बकरीद का पर्व हंसी-खुशी के साथ मनाया गया। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार ब्लाक क्षेत्र के वीरपुर, मिर्जाबाद, पखनपुरा, महेशपुर, शेरपुर, सोनाड़ी, रानीपुर आदि गांवों में मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों ने बकरीद का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया। बिरनो संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के शहाबुद्दीन, डाही तथा वाजिदपुर के मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार बहरियाबाद कसबा स्थित मस्जिद में बकरीद की नमाज अदा की गई। इसके बाद बकरे की कुर्बानी दी गई। बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय ईदगाह, मस्जिद खालिद बिन वालिद पुरानीगंज, शाही मस्जिद डंकीनगंज, जामा मस्जिद मरकजी, शाही मस्जिद दखिन, नूरी मस्जिद पठान टोली तथा रसूलपुर में अकीदत के साथ बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाज खत्म होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर पर्व की मुबारकबाद दी। इसके अलावा सुहवल, रेवतीपुर, दिलदारनगर, जमानिया, मतसा, जंगीपुर, खानपुर, औड़िहार, नोनहरा, दुल्लहपुर, गहमर, सादात, भीमापार, करंडा, जखनिया, मनिहारी सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में बकरीद का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया।
नन्हें-मुन्ने बच्चों ने भी लिया भाग
गाजीपुर। बकरीद में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग विशेश्वगंज स्थित ईदगाह पहुंचे थे। उनके साथ छोटे-छोटे बच्चे भी आए थे। बड़ों को नमाज पढ़ता देख कुछ बच्चे भी अल्लाह की इबादत में सिर झुकाते नजर आए। जैसे ही नमाज खत्म हुआ और लोग ईदगाह से बाहर आए, वैसे ही छोटे-छोटे बच्चों का एक-दूसरे से गले मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद, बच्चों ने अपने अभिभावकों से जिद्दकर खिलौना, गुब्बारा आदि की खरीददारी करवाई।
घरों में बने लजीज व्यंजन
गाजीपुर। बकरीद को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह था। नमाज खत्म होने के बाद लोगों ने बकरे की कुर्बानी दी। इसके बाद पास-पड़ोस के लोगों में इसका वितरण भी किया गया। दोपहर बाद से लोगों का एक-दूसरे के घरों के आने-जाने का क्रम शुरू हो गया। देर रात तक लोगों ने एक-दूसरे के घरों को जाकर पर्व की बधाई देने के साथ ही लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। पर्व के चलते शहर की तमाम दुकानें बंद रही। मार्गों पर एक-दूसरे के घर पर्व की बधाई देने वाले ही आते-जाते दिखाई दिए।

तैनात रही पुलिस, अधिकारी करते रहे चक्रमण
गाजीपुर। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बकरीद का त्योहार सोमवार को उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। निर्धारित समय पर शहर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के ईदगाहों नमाज अदा की गई। सुरक्षा की दृष्टि से शहर के साथ ही प्राय: सभी ग्रामीण क्षेत्रों के ईदगाहों और मस्जिदों में पर्याप्त संख्या में पुलिस तैनात रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार चक्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed